₹5000 की SIP से ₹50 लाख का फंड बनाना है? कितने साल करना होगा निवेश; 10, 12 और 15% रिटर्न पर पूरा कैलकुलेशन

हर महीने सिर्फ ₹5,000 की SIP करके क्या ₹50 लाख का फंड बनाया जा सकता है? जानिए 10%, 12% और 15% सालाना अनुमानित रिटर्न पर कितने साल निवेश करना होगा.

हर महीने सिर्फ ₹5,000 की SIP करके क्या ₹50 लाख का फंड बनाया जा सकता है? जानिए 10%, 12% और 15% सालाना अनुमानित रिटर्न पर कितने साल निवेश करना होगा.
हर महीने सिर्फ ₹5,000 की SIP करके क्या ₹50 लाख का फंड बनाया जा सकता है? जानिए 10%, 12% और 15% सालाना अनुमानित रिटर्न पर कितने साल निवेश करना होगा.

SIP Investment Calculation: अगर आप हर महीने अपनी कमाई से ₹5,000 बचाकर निवेश करते हैं, तो लंबे समय में ₹50 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए छोटी रकम से भी बड़ा फंड बनाया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए नियमित निवेश, लंबा समय और कंपाउंडिंग का फायदा मिलना जरूरी है.

सवाल है कि ₹5,000 की मंथली SIP से ₹50 लाख बनाने में कितना समय लगेगा? आइए 10%, 12% और 15% सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर पूरा कैलकुलेशन समझते हैं.

₹5,000 की SIP से कैसे बनेगा ₹50 लाख का फंड?

SIP के जरिए निवेशक हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. इसमें निवेश की रकम पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाने में मदद करता है, इसे कंपाउंडिंग कहा जाता है. निवेश जितने लंबे समय तक चलता है, कंपाउंडिंग का असर उतना अधिक हो सकता है.

अगर आप हर महीने ₹5,000 निवेश करते हैं, तो सालभर में कुल ₹60,000 जमा करेंगे. लेकिन ₹50 लाख का लक्ष्य हासिल करने में कितना समय लगेगा, यह निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करेगा.

10%, 12% और 15% रिटर्न पर कितने साल में बनेंगे ₹50 लाख?

अगर आप हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं और निवेश पर सालाना 10%, 12% या 15% का औसत रिटर्न मिलता है. ऐसे में ₹50 लाख का लक्ष्य हासिल करने का अनुमानित कैलकुलेशन इस प्रकार होगा.

विवरण10% रिटर्न12% रिटर्न15% रिटर्न
SIP₹5,000₹5,000₹5,000
निवेश की अवधि22 साल 5 महीने20 साल 1 महीना17 साल 5 महीने
कुल निवेश₹13.45 लाख₹12.05 लाख₹10.45 लाख
अनुमानित रिटर्न से कमाई₹36.90 लाख₹38.46 लाख₹39.83 लाख
कुल फंड₹50.35 लाख₹50.51 लाख₹50.28 लाख

10% रिटर्न पर कितना बनेगा फंड?

अगर आपकी SIP पर सालाना 10% का औसत रिटर्न मिलता है, तो ₹50 लाख का फंड बनाने में करीब 22 साल 5 महीने लगेंगे. इस दौरान आप अपनी जेब से ₹13.45 लाख निवेश करेंगे. कंपाउंडिंग के जरिए करीब ₹36.90 लाख की अनुमानित कमाई होगी. इस तरह कुल फंड करीब ₹50.35 लाख हो सकता है.

12% रिटर्न पर कितने साल लगेंगे?

अगर निवेश पर सालाना 12% का औसत रिटर्न मिलता है, तो ₹50 लाख का लक्ष्य करीब 20 साल 1 महीने में हासिल हो सकता है. इस दौरान आपका कुल निवेश ₹12.05 लाख होगा, जबकि अनुमानित रिटर्न से ₹38.46 लाख की कमाई होगी. कुल फंड करीब ₹50.51 लाख बन सकता है.

15% रिटर्न पर कितनी जल्दी बनेंगे ₹50 लाख?

अगर SIP पर सालाना 15% का औसत रिटर्न मिलता है, तो करीब 17 साल 5 महीने में ₹50 लाख का फंड तैयार हो सकता है. इस दौरान आपका कुल निवेश ₹10.45 लाख होगा. अनुमानित रिटर्न से करीब ₹39.83 लाख की कमाई होगी और कुल फंड ₹50.28 लाख तक पहुंच सकता है.

SIP में निवेश करते समय क्या ध्यान रखें?

SIP में लंबी अवधि तक नियमित निवेश करना जरूरी है. हालांकि, म्यूचुअल फंड में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण वास्तविक रिटर्न अनुमान से कम या ज्यादा हो सकता है. 15% का सालाना रिटर्न भी निश्चित नहीं है.

निवेशकों को अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से फंड चुनना चाहिए. आपको बता दें कि ये सारी कैलकुलेशन SIP कैलकुलेटर से की गई है, यह भी सिर्फ अनुमान दिखाते हैं, वास्तविक रिटर्न की गारंटी नहीं देते हैं.

Scroll to Top